नागौर: ताऊसर गांव में एक बाडे में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग
Nagaur, Nagaur | May 29, 2024 नागौर के ताऊसर गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक बाडे में अचानक आग लग गई।आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग को काबू में करने की कोशिश की गई,लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वही स्थानीय लोगों ने नागौर नगर परिषद की दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया।