नागौर: नागौर उपखंड अधिकारी ने गोगेलाव हेडवर्क्स, सींगड़, अलाय व कालड़ी का किया मौका निरीक्षण, जिला कलक्टर को सौंपी रिपोर्ट
Nagaur, Nagaur | May 29, 2024 नागौर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देश पर उपखण्ड अधिकारी सुनील कुमार एवं पीएचईडी परियोजना खण्ड नागौर के अधिशाषी अभियंता मोहनलाल कडेला ने बुधवार को मौका निरीक्षण किया। जिसमे पाया कि गोगेलाव हेडवर्क्स पर नागौर शहर व आस-पास की ढाणियों को नहरी पेयजल की आपूर्ति के लिए पांच हाईडेंट स्थापित किए हुए है, जिससे नहरी पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है।