गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस केंद्र में दीक्षांत परेड समारोह का किया गया आयोजन, प्रशिक्षु सिपाहियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ
पुलिस केंद्र गया में सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद शनिवार की सुबह 10 बजे दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव रहे। इस अवसर पर एसएसपी सुशील कुमार,सीटी एसपी कोटा किरण कुमार सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।