दतिया नगर: सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजन पुलिस अधीक्षक ने दी विदाई
दिनांक 30/06/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त DSP (AJK) उमेश कुमार गर्ग, ASI फतेह सिंह गुर्जर, कार्यवाहक प्रआर हरिशरण शर्मा एवं कार्यवाहक प्रआर बैकुंठनारायण का पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा सम्मान किया गया।