भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा गुरुवार को डीग में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।