प्रतापगढ़: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल संरचनाओं की सफाई एवं रखरखाव कार्य संपन्न हुआ
प्रतापगढ़, राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरचनाओं की सफाई एवं रखरखाव कार्य किया गया। अभियान के अंतर्गत तालाब, एनीकट, कुएं एवं अन्य पारंपरिक जल स्रोतों की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही ग्रामीणों को