मंझनपुर: जगन्नाथपुर में रात में बच्चों के साथ थी मां, सुबह फंदे पर मिला शव, विवाहिता की संदिग्ध मौत
कौशाम्बी जिले के जगन्नाथपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला, जिससे परिवार और गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जगन्नाथपुर निवासी संतोष कुमार मुंबई के कल्याण शहर में रहकर मजदूरी करता है।