हुज़ूर: हमीदिया अस्पताल में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, कुख्यात बदमाश खुलेआम फायरिंग करता दिखा
Huzur, Bhopal | Apr 8, 2026 भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 14 मार्च को हुई फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो 24 दिन बाद बुधवार को सामने आया है। वीडियो में कुख्यात बदमाश शादाब कुरैशी उर्फ गेट हाथ में पिस्टल लेकर खुलेआम फायरिंग करता नजर आ रहा है। उसके एक हाथ में पिस्टल और दूसरे में चाकू दिखाई दे रहा है|