सिंगरौली: पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा योजना के तहत जिले में 13 जून से होगी वायुसेवा की शुरुआत
सिंगरौली में पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा योजना के तहत जिले में 13 जून से होगी शुरुआत।कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि राज्य के भीतर वायु सेवा का संचालन प्रारंभ किए जाने में प्रदेश में सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत निजी ऑपरेटर मेसर्स JET SERVE AVIATION के सहयोग से पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का राज्य के भीतर संचालन 13 जून 2024 से प्रारंभ किया जा रहा हैं।