रामानुजगंज: महानवमी पर छठ घाट में डूबने से 14 वर्षीय बालक की हुई मौत
रामानुजगंज मंगलवार महानवमी के दिन मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट में डूबने से 14 वर्षीय इरशाद आलम की मौत हो गई। वह डाल्टनगंज के बंदूवा से परिजनों के साथ रामानुजगंज में गुब्बारे बेचने आया था। सोमवार दोपहर नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने पर स्थानीय युवकों ने तलाश शुरू की और करीब ढाई घंटे बाद दोपहर 3:20 बजे उसका शव बरामद किया।