शाजापुर: मारवाड़ी सेरी के चारभुजा नाथ मंदिर में मनाया फाग उत्सव, उड़ाया रंग गुलाल, गाये होली गीत
शहर के मारवाड़ी सेरी स्थित प्राचीन चारभुजा नाथ मंदिर में मंगलवार को परंपरा के अनुसार फाग उत्सव मनाया गया।जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई और ढोलक, झांज ,मझिरो की धूनों पर श्री कृष्ण राधा के भक्ति गीतों और होली गीतों को गाकर कृष्ण भक्ति में लीन रही।वही फाग उत्सव मनाते हुए फूलों और रंग गुलाल की होली भी जमकर खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।