शाजापुर: मक्सी के झंडा चौक में शुरू हुआ चार दिवसीय फाग महोत्सव, निकाली गई भव्य कलश यात्रा
मक्सी के झंडा चौक में चार दिवसीय फाग महोत्सव की शुरुआत हुई।झंडा चौक में आयोजित इस फाग महोत्सव में कथा व्यास पूज्य अलकानंदा दीदी के मुखारविंद से नानी बाई की मायरा कथा कही जाएगी। इसी को लेकर मक्सी में बेंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो मक्सी के प्रमुख मार्गों से होती हुई झंडा चौक पहुंची।