सिराथू: सिराथू सर्किल के विवेचक दरोगाओं के साथ सिराथू क्षेत्राधिकारी ने कार्यालय में किया अर्दली रूम
सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने शनिवार की शाम क्षेत्र के सभी विवेचक दरोगाओं को बुलवा कर कार्यालय में अर्दली रूम की बैठक की है।इस बैठक के माध्यम से उन्होंने विवेचकों को पुराने मामले से संबंधित दिशा निर्देश दिए हैं।सीओ ने विवेचकों से कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतें तथा अन्य मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें।