कनवास: गणेश चौथमाता मंदिर पर कांग्रेस का संविधान बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, भाजपा पर जमकर बरसे गुंजल
Kanwas, Kota | Jan 5, 2025 रविवार दोपहर करीब 1 बजे क्षेत्र के गणेश चौथ माता मंदिर परिसर में ब्लाक कांग्रेस की और से संविधान बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत तिवारी व देवेंद्र सिंह गोयंदा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। जिसके मुख्य अतिथि प्रह्लाद गुंजल रहे। वही अध्यक्षता कोटा देहात जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने की।