जोकीहाट: चरघरिया चौक के समीप मवेशी लदे डीसीएम ट्रक को जब्त किया गया, दो लोगों को किया गया गिरफ्तार
Jokihat, Araria | Jan 19, 2025 जोकीहाट थाना पुलिस ने रविवार को संध्या 6 बजे अररिया- बहादुरगंज एनएच 327 ई पर चरघरिया चौक के पास एक डीसीएम ट्रक में लदा 12 मादा गाय और 11 मादा गाय का बच्चा को जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से मवेशी तस्करी कर अररिया के तरफ एक डीसीएम ट्रक आ रही है।