जोकीहाट: खोकसा धार में अवैध मिट्टी कटाई पर जोकीहाट थानेदार ने लगाई रोक
Jokihat, Araria | Jan 18, 2025 जोकीहाट पुलिस ने दभड़ा पंचायत के पीरगंज के निकट खोकसा धार में एक भट्ठा मालिक द्वारा अवैध मिट्टी कटाई को रोक दिया. आगे कटाई करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी दी. मिट्टी कटाई की रोक स्थानीय कुछ लोगों द्वारा विरोध करने पर लगायी गयी. हालांकि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने जोकीहाट थाना में पहुंचकर सूचना दी.