बुदनी: पार्वती नदी पुल पर कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग हुए घायल
Budni, Sehore | Mar 14, 2025 आज दिन शुक्रवार को 9 बजे मिली जानकारी में ज्ञात हुआ है कि कल दिन गुरुवार को रात्रि 11 बजे आष्टा के पार्वती नदी पुल पर एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसके कारण कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनको उपचार हेतु स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया है।फिलहाल हादसे का कारण और घायलों के विषय में जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।