हसनपुर: हसनपुर नगर में जर्जर मैरिज हॉल भरभराकर गिरा, बछिया की दबकर मौत, महिला ने भागकर बचाई जान
नगर के झकड़ी अड्डे के निकट गुरुवार दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे नगर में हड़कंप मच गया। नगर निवासी मोतीलाल वर्मा के द्वारा कुछ वर्ष पूर्व नगर के झकड़ी अड्डे के निकट एक मैरिज हॉल बनवाया था। जो की अब जर्जर इमारत था। पुराने मैरिज हॉल की इमारत अचानक भरभराकर जमींदोज हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मैरिज हॉल का निर्माण होने के बाद कभी इसका उपयोग ही।