Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
No video available

#JusticeForManishaValmiki आज रफीगंज के गांधी मैदान में हाथरस की बेटी के लिए न्याय के लिए युवा साथियों के साथ कैंडल मार्च

26.4k views | Rafiganj, Aurangabad | Oct 2, 2020

MORE NEWS

दो बच्चों की मां रहस्यमय ढंग से लापता, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी

रफीगंज थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। पत्नी की तलाश में परेशान पति ने आखिरकार थाने का दरवाजा खटखटाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ओबरा थाना क्षेत्र के सोनूहुली गांव निवासी जयप्रकाश कुमार ने रफीगंज थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व रफीगंज थाना क्षेत्र के बालीगांव निवासी लक्ष्मी कुमारी से हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं। पति का आरोप है कि उनकी पत्नी एक युवक प्रिंस कुमार गुप्ता से बातचीत करती थी।

आवेदन के अनुसार, 15 मई को उनकी पत्नी बिना किसी सूचना के घर से चली गई। खोजबीन करने पर पता चला कि वह मायके पहुंची थी, लेकिन वहां से भी कहीं चली गई। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की गई, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पत्नी का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
घटना के बाद चिंतित पति ने रफीगंज थाने में आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है।

थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की गहन तहकीकात की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

दो बच्चों की मां रहस्यमय ढंग से लापता, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी रफीगंज थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। पत्नी की तलाश में परेशान पति ने आखिरकार थाने का दरवाजा खटखटाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ओबरा थाना क्षेत्र के सोनूहुली गांव निवासी जयप्रकाश कुमार ने रफीगंज थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व रफीगंज थाना क्षेत्र के बालीगांव निवासी लक्ष्मी कुमारी से हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं। पति का आरोप है कि उनकी पत्नी एक युवक प्रिंस कुमार गुप्ता से बातचीत करती थी। आवेदन के अनुसार, 15 मई को उनकी पत्नी बिना किसी सूचना के घर से चली गई। खोजबीन करने पर पता चला कि वह मायके पहुंची थी, लेकिन वहां से भी कहीं चली गई। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की गई, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पत्नी का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। घटना के बाद चिंतित पति ने रफीगंज थाने में आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की गहन तहकीकात की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 8, 2026

*ब्रेकिंग न्यूज़ | बरघाट में शहनाज अख्तर के कार्यक्रम पर घमासान: माता सीता पर कथित टिप्पणी, बरघाट के योगदान से इनकार और पहचान को लेकर उठे सवाल*

*ब्रेकिंग न्यूज़ | बरघाट में शहनाज अख्तर के कार्यक्रम पर घमासान: माता सीता पर कथित टिप्पणी, बरघाट के योगदान से इनकार और पहचान को लेकर उठे सवाल*

Rafiganj, Aurangabad | Jun 8, 2026

हाइवा पलटा, बिजली का पोल टूटा; विभाग की तत्परता से बहाल हुई आपूर्ति

मदनपुर पड़ाव के समीप बाईपास निर्माण कार्य में लगे एक हाइवा के अचानक पलट जाने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई।
सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त पोल एवं लाइन की मरम्मत शुरू कर दी। विभाग के कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद बिजली आपूर्ति को जल्द ही बहाल कर दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
समाजसेवी संत प्रसाद ने बताया कि यह सौभाग्य की बात रही कि हादसे के दौरान कोई व्यक्ति हाइवा की चपेट में नहीं आया और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई। उन्होंने बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों की तत्परता से बड़ी समस्या टल गई।
स्थानीय लोगों ने भी विभाग के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर मरम्मत होने से क्षेत्र में बिजली संकट लंबा नहीं चला। घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

हाइवा पलटा, बिजली का पोल टूटा; विभाग की तत्परता से बहाल हुई आपूर्ति मदनपुर पड़ाव के समीप बाईपास निर्माण कार्य में लगे एक हाइवा के अचानक पलट जाने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त पोल एवं लाइन की मरम्मत शुरू कर दी। विभाग के कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद बिजली आपूर्ति को जल्द ही बहाल कर दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। समाजसेवी संत प्रसाद ने बताया कि यह सौभाग्य की बात रही कि हादसे के दौरान कोई व्यक्ति हाइवा की चपेट में नहीं आया और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई। उन्होंने बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों की तत्परता से बड़ी समस्या टल गई। स्थानीय लोगों ने भी विभाग के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर मरम्मत होने से क्षेत्र में बिजली संकट लंबा नहीं चला। घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 8, 2026

MLC कैंडिडेट नहीं बनाने पर फूट-फूटकर रोए RJD नेता,  शिवचंद्र राम ने इस्तीफा दिया; बोले- 4 रात सोया नहीं; ऐसी जिंदगी किसी को न मिले 

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों (एक उपचुनाव) पर होने वाले MLC चुनाव में सोमवार को कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन किया। महागठबंधन की ओर से RJD के सुनील सिंह ने पर्चा भरा।

इसके बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और RJD के SC-ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम की नाराजगी सामने आई।

उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शिवचंद्र राम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फूट-फूटकर रोने लगे।

उन्होंने कहा, पार्टी ने मुझे वादा किया था कि MLC बनाएंगे, लेकिन मेरे साथ वादाखिलाफी की गई है। रोते हुए उन्होंने कहा, 'मैं 4 रात सो नहीं पाया, ऐसी जिंदगी भगवान किसी को ना दें।'
राजद की ओर से MLC चुनाव के लिए सुनील सिंह के आज नामांकन के बाद शिवचंद्र राम की नाराजगी खुलकर सामने आई। उन्होंने SC/ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

हालांकि अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि वह केवल संगठनात्मक पद छोड़ रहे हैं, पार्टी की सदस्यता नहीं। वह आगे भी राजद के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे।

1990 से राजद और सामाजिक न्याय की राजनीति से जुड़े

उन्होंने कहा कि वो साल 1990 से सामाजिक न्याय की विचारधारा और राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का काम किया और कठिन समय में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पूरे बिहार में दलित, रविदास और वंचित समाज के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का काम किया।

दलित समाज की उपेक्षा का लगाया आरोप

आगे शिवचंद्र राम ने कहा, विधान परिषद की सीट को लेकर दलित और रविदास समाज के लोगों में काफी उम्मीद थी। लेकिन हाल के फैसले से समाज में निराशा फैल गई है।

उन्होंने पत्र में लिखा, जहां भी जाते हैं, लोग उनसे सवाल पूछते हैं और जवाब मांगते हैं। समाज की पीड़ा देखकर उनका मन व्यथित हो जाता है।

MLC कैंडिडेट नहीं बनाने पर फूट-फूटकर रोए RJD नेता, शिवचंद्र राम ने इस्तीफा दिया; बोले- 4 रात सोया नहीं; ऐसी जिंदगी किसी को न मिले बिहार विधान परिषद की 10 सीटों (एक उपचुनाव) पर होने वाले MLC चुनाव में सोमवार को कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन किया। महागठबंधन की ओर से RJD के सुनील सिंह ने पर्चा भरा। इसके बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और RJD के SC-ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम की नाराजगी सामने आई। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शिवचंद्र राम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा, पार्टी ने मुझे वादा किया था कि MLC बनाएंगे, लेकिन मेरे साथ वादाखिलाफी की गई है। रोते हुए उन्होंने कहा, 'मैं 4 रात सो नहीं पाया, ऐसी जिंदगी भगवान किसी को ना दें।' राजद की ओर से MLC चुनाव के लिए सुनील सिंह के आज नामांकन के बाद शिवचंद्र राम की नाराजगी खुलकर सामने आई। उन्होंने SC/ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि वह केवल संगठनात्मक पद छोड़ रहे हैं, पार्टी की सदस्यता नहीं। वह आगे भी राजद के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे। 1990 से राजद और सामाजिक न्याय की राजनीति से जुड़े उन्होंने कहा कि वो साल 1990 से सामाजिक न्याय की विचारधारा और राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का काम किया और कठिन समय में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पूरे बिहार में दलित, रविदास और वंचित समाज के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का काम किया। दलित समाज की उपेक्षा का लगाया आरोप आगे शिवचंद्र राम ने कहा, विधान परिषद की सीट को लेकर दलित और रविदास समाज के लोगों में काफी उम्मीद थी। लेकिन हाल के फैसले से समाज में निराशा फैल गई है। उन्होंने पत्र में लिखा, जहां भी जाते हैं, लोग उनसे सवाल पूछते हैं और जवाब मांगते हैं। समाज की पीड़ा देखकर उनका मन व्यथित हो जाता है।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 8, 2026

बिहार में रिपोर्टिंग के दौरान मनीष कश्यप का भारी विरोध।

बिहार में रिपोर्टिंग के दौरान मनीष कश्यप का भारी विरोध।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 8, 2026

#JusticeForManishaValmiki आज रफीगंज के गांधी मैदान में हाथरस की बेटी के लिए न्याय के लिए युवा साथियों के साथ कैंडल मार्च - Rafiganj News