गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण का मतदान हुआ शुरू,मतदाताओं में दिखा उत्साह,कतारबद्ध होकर खड़े दिखे मतदाता
गया लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गया। गया के नवस्थापित जिला स्कूल में सुबह 7 बजे से पहले मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं महिलाएं अपने घर का काम छोड़ पहले मतदान करने पहुंची।वहीं मतदान केंद्रों पर जिला प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। मतदाता कतारबद्ध खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे