मेदिनीनगर (डालटनगंज): “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान को लेकर उपायुक्त की समीक्षा बैठक, 28 मई से जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान
पलामु जिले में 28 मई से 4 जून तक ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सभी बीडीओ और प्रखंड वाश समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि माहवारी स्वच्छता केवल स्वास्थ्य नहीं, बल्कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी भी केवल