रॉबर्ट्सगंज: कोन में अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु के मामले में इनामिया नर्स गिरफ्तार, सीओ ओबरा ने दी जानकारी
सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में बीते दिनों प्रसव के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के मामले में 10 हजार रुपये की इनामिया स्टाफ नर्स को गिरफ्तार कर लिया गया, फर्जी चिकित्सकीय गतिविधियों में शामिल उसकी सहयोगी दाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,सीओ ओबरा अमित कुमार ने यह जानकारी दी है।