करनैलगंज: अभईपुर डीहा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षियों ने मां-बेटी को पीटा, महिला ने परसपुर थाना में दर्ज कराया मुकदमा
अभईपुर डीहा में आने-जाने के रास्ते के विवाद में विपक्षियों ने मां बेटी की पिटाई कर दी। जिसको लेकर पीड़ित दलित महिला ने आरोपियो के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि रास्ता मे दीवार बनाने का विरोध करने पर विपक्षियों ने मां-बेटी को पीटा है। मंगलवार 4 बजे SO दिनेश सिंह ने बताया कि महिला के तहरीर पर 4 लोगों पर विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।