करनैलगंज: कौड़िया पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
शांति भंग की आशंका के चलते पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार का न्यायालय भेजा है। रविवार 4:30 बजे थाना कौड़िया के प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के अखिलेश कुमार निवासी कस्बा आर्यनगर, गंगासागर शुक्ला निवासी भुलईडीह व सचिन शुक्ला निवासी छितौनी को चौकी प्रभारी आर्यनगर अवनीश शुक्ला ने शांति भंग की आशंका के चलते गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।