करनैलगंज: करनैलगंज में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, तत्काल हटाए गए अतिक्रमण
करनैलगंज के CO उमेश्वर प्रभात सिंह के द्वारा यातायात को लेकर हो रही असुविधा और सड़कों पर आए दिन लग रहे जाम को देखते हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर दुकानदारों के द्वारा सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाकर सड़को को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया। सोमवार 8 बजे CO ने बताया कि दुकान के आगे टीन शेड लगा कर अतिक्रमण करने वालों से अतिक्रमण मुक्त कराया है।