करनैलगंज: ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों पर किया हमला, कटरा बाजार थाना में 2 नामजद सहित 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
गोंडा के हलधरमऊ ब्लॉक के निन्दूरा गांव मे बिजली विभाग के लगाए गए कैंप में ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों पर हमला कर दिया। अवर अभियंता अजय प्रताप सिंह की तहरीर पर कटरा बाजार पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित अन्य 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोमवार 4 बजे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।