गुना नगर: हमीरगढ़ गांव में एक व्यक्ति की हुई मौत के मामले में परिजनों ने लगाई हत्या करने के आरोप, एसपी कलेक्टर से की शिकायत
आरोन थाना क्षेत्र के हमीरगढ़ गांव में 22 जून 2024 को मृतक गंगाराम बंजारा की मौत हो गई थी। 9 जुलाई को कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने हत्या के आरोप लगाते हुए आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है। फरियादी नोला बंजारा ने पुलिस द्वारा कोई सुनवाई या कोई कार्यवाही ना करने के आरोप लगाए। कहा, मृतक गंगाराम राम बंजारा की हत्या की गई है, कार्यवाही की जाए।