बड़ौत: शाहजहांपुर निवासी आरोपी को दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 7, 2026 मीडिया सेल बागपत ने मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि दोघट थाने पर दर्ज दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सागर सिद्दीकी पुत्र नूरदीन निवासी ग्राम शाहजहांपुर के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिसे थाना अध्यक्ष केवल सिंह, एसआई विपिन कुमार व दिनेश राठी ने गिरफ्तार किया है।