आंवला: आंवला में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया माल्यार्पण, कार्यक्रम में हुए शामिल
आंवला में शनिवार दोपहर एक बजे महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्राचीन पुरैना मंदिर परिसर में महाराणा प्रताप समिति द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षत्रिय समाज सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य व्यक्ति, नेता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।