🔥 कांझिया चौक पर देर रात सब्जी दुकान में लगी आग, ₹20 हजार का नुकसान
नाथनगर क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत स्थित हुलास स्थान, कांझिया चौक पर देर रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच सब्जी विक्रेता रंजीत की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
घटना के दौरान गश्त कर रही डायल 112 की टीम की नजर आग पर पड़ी। टीम ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
आग से दुकान में रखा सामान जल गया, जिससे करीब 20 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास की दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया।
#Bhagalpur #Nathnagar #KanjhiyaChowk #FireIncident #Dial112 #FireBrigade #BiharNews #LocalNews #BhagalpurNews