बेगमगंज: सुलतानगंज क्षेत्र में ओलावृष्टि से भारी तबाही, खड़ी फसलें बर्बाद, किसानों को नुकसान
अचानक हुई ओलावृष्टि से सुल्तानगंज क्षेत्र में किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। शाम करीब 5 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ बेर के आकार के ओले गिरने लगे। शाहपुर, सुल्तानपुर, महुआ खेड़ा कला, मुरपार सहित करीब आधा दर्जन गांव प्रभावित हुए। खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गईं, वहीं कटी हुई फसल भी खराब हो गई। तेज हवा से कच्चे मकानों के कबेलू उड़ गए