कटघोरा: झोरा घाट में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, हुड़दंगियों की 23 बाइक की जब्ती
Katghora, Korba | May 11, 2026 भीषण गर्मी के चलते छत्तीसगढ़ के ‘मिनी गोवा’ के नाम से मशहूर कोरबा जिले के कटघोरा स्थित झोरा घाट में पर्यटकों का तांता लगा रहा। एक ओर लोग परिवार के साथ राहत के पल बिताने पहुंचे, वहीं दूसरी ओर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते और खतरनाक स्टंट करते नजर आए। इसकी लोगों ने पुलिस से शिकायत की, जिसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।