दरभंगा: जुलाई 2026 से नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डिग्री महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत जुलाई 2026 से पठन-पाठन प्रारंभ कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क के द्वारा बुधवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।