अंबिकापुर: सरगुजा जिला प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अंबिकापुर में सियान कुटी डे केयर सेंटर का उद्घाटन किया
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष पहल के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुजुर्गों के लिए सयान कुटी की शुरुआत की जा रही है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अंबिकापुर में नए सयान कुटी डे-केयर सेंटर का उद्घाटन किया। इस केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन से लेकर हर प्रकार की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई