अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने 11 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिला संयोजक मनोहर सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उन्होंने महंगाई भत्ता बढ़ाने तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थानांतरण करने एवं अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।