सुपौल: मध्य पूर्व युद्ध के बीच सुपौल प्रशासन अलर्ट, एलपीजी-पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी
Supaul, Supaul | May 9, 2026 सुपौल जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण संभावित आपूर्ति संकट को देखते हुए जिले में LPG गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।