गंगरार: हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष समारोह में सहभागिता का आग्रह
गंगरार। प्रताप गौरव केंद्र “राष्ट्रीय तीर्थ” की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर 17 जून 2026, बुधवार को प्रातः 9:30 बजे महाराणा भूपाल स्टेडियम उदयपुर में “हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशति समारोह” आयोजित किया जाएगा। अधिकतम सहभागिता के लिए गोपाल कृष्ण ओर सभी ने आग्रह किया है।