लोहरदगा: लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण, होटल-रेस्टोरेंट और अस्पताल कैंटीनों की जांच, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस।
आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, अस्पतालों में संचालित कैंटीन तथा खाद्य प्रतिष्ठानों में व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोईन अख्तर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों,...