करनैलगंज: पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबहा में प्रार्थना सभा के बाद बेहोश हुए एक दर्जन बच्चे
कटरा बाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबहा मे शनिवार करीब 10 बजे प्रार्थना सभा के बाद करीब एक दर्जन बच्चे अचानक बेहोश हो गए। सबसे पहले 12 वर्षीय नीरज मूर्छित हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर स्वास्थ्य कर्मी, PHC के डॉक्टर व BEO और BSA मौके पर पहुंचे। प्रधानाचार्य महेश्वर बख्श सिंह ने बताया प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य हो गई थी।