फतेहपुर कोटहना के पंडित पुरवा मे कई दिनो से बिजली ठप रहने पर ग्रामीणो ने शुक्रवार 1 बजे पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणो ने बताया- दो सप्ताह पहले ट्रक की चपेट मे आने से कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके बाद आपूर्ति बंद है। SDO ने कहा- तार टूटा है, जिसे ठीक कर जल्द बिजली बहाल की जाएगी।