कौड़िया के बनगाई गांव के पास स्थित तालाब में 33 वर्षीय राम सुरेश कनौजिया का शव मिला। वह दो दिन से लापता थे। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के दो पुत्र हैं। परिवार में कोहराम मचा है। गुरुवार 5 बजे प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मौत का कारण PM रिपोर्ट में स्प्ष्ट होगा।