शाहबाद: भदासी गांव में हुई पीडीए की जन पंचायत, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव ने कहा 14 में आई भाजपा की सरकार 24 में चली जाएगी
पीडीएफ यानि पिछड़ा, दलित अगड़ा की एक जन पंचायत यहां भदासी गांव में संपन्न हुई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव ने 2014 में सत्ता में आई भाजपा को 2024 में चले जाने की बात कही है। जन पंचायत में बड़ी संख्या में पिछड़ा, दलित और अगड़ा वर्ग के लोग मौजूद रहे।