शाहबाद: नगला कल्लू ग्राम पंचायत के नारायणपुर गांव में बने सामुदायिक शौचालय में पाथे जा रहे हैं कंडे, लाखों रुपया पानी में बहा
सरकार ने गांवों के संपूर्ण विकास के लिए पानी की तरह पैसा बहाया लेकिन जिम्मेदारों ने कमीशन खोरी के साथ-साथ लापरवाही के चलते सरकार की विकास योजनाओं की ऐसी तैसी कर डाली। नगला कल्लू के नारायणपुर गांव के सामुदायिक शौचालय में लाखों रुपया लगाकर जिम्मेदार एक तरफ हो गए। गांव वासियों ने उसमें कंडे पाथना शुरू कर दिए हैं।