चूरू: नेचर पार्क में मिशन लाइफ के तहत सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ, जिला कलक्टर ने किया पौधारोपण
Churu, Churu | Nov 1, 2026 वन विभाग की ओर से मिशन लाइफ के तहत नेचर पार्क में ब्रीक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने का आह्वान किया.