झारखंड सशस्त्र पुलिस-07 पदमा में योग दिवस का आयोजन, समादेष्टा अविनाश कुमार की मौजूदगी में जवानों ने किया अभ्यास
अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने सीखे तनावमुक्ति के गुर; समादेष्टा बोले- स्वस्थ पुलिस बल ही सुरक्षित एवं सशक्त समाज की आधारशिला
हजारीबाग: विश्व योग दिवस के अवसर पर रविवार को झारखंड सशस्त्र पुलिस-07 (जैप-07), पदमा परिसर में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जैप-07 के समादेष्टा अविनाश कुमार (भापुसे) की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें वाहिनी के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य चौबीसों घंटे कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, तनावमुक्त तथा अधिक कार्यशील बनाना था।
अधिकारियों और जवानों ने किया ध्यान और प्राणायाम
परिसर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के दौरान समादेष्टा के साथ वाहिनी के कई अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। इनमें म�