फिरदौस नगर में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान।
पार्षद ने पीएचईडी टीम के साथ घर-घर कराई जांच
रांची: राजधानी रांची के फिरदौस नगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गंदे पानी की सप्लाई की शिकायतों के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड 49 की पार्षद जमीला खातून एवं समाजसेवी रिज़वान हुसैन ने तत्काल पहल करते हुए आज (सोमवार) सुबह 7 बजे पीएचईडी की टीम को मौके पर बुलाया और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कराया।
रिज़वान हुसैन ने पीएचईडी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की तथा पानी की गुणवत्ता की जांच कराई। इस दौरान कई घरों से गंदा एवं दूषित पानी आने की शिकायत सामने आई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नलों से कई दिनों से बदबूदार और मटमैला पानी आ रहा है, जिससे लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
निरी