खरौना गांव स्थित मध्य विद्यालय में चौथी कक्षा के एक छात्र की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित छात्र के परिजनों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मौखिक तथा व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।शुक्रवार की शाम 5 बजे के करीब दी गई जानकारी के अनुसार, खरौना गांव निवासी मुकेश राय के पुत्र की पिटाई की गई है।