हज़ारीबाग: दीपावली पर परिसदन के सामने शहीद स्मारक पर दीपोत्सव मनाया गया
दीपावली के अवसर पर 8 सालों से हजारीबाग शहीद स्मारक पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है . आज गुरुवार शाम 6 स्थानीय परिसदन के समक्ष शहीद स्मारक सैकड़ों दीयों से जगमगा उठा. शहीद स्मारक को दीपमालाओं से रौशन कर मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करनेवाले शहीदों की शहादत को याद किया गया. आस्था के साथ शहीदों की याद में जब दीये जगमगाए.