आमेर: एटीएस का बड़ा एक्शन, लॉरेंस गैंग के गुर्गे सुनील मीणा का करीबी गिरफ्तार, घर में छुपा रखे थे जिंदा कारतूस
Amber, Jaipur | May 9, 2026 9 मई दिन शनिवार शाम 6:00 राजस्थान एटीएस ने संगठित अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस गैंग के जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए एक युवक अनिल कुमार उर्फ मोंटी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं ।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी फरार गैंगस्टर सुनील कुमार मीणा उर्फ एस .के .संपर्क में था।