सिराथू: दारानगर में मुस्लिम मुहल्ले पहुंचे रघुराई का हुआ स्वागत, लीला के दौरान रावण ने हर ली सीता
नवरात्रि के दौरान दारानगर कस्बे में रामलीला का सजीव चित्रण किया जाता है।मंगलवार को सीता हरण के मौके पर भगवान का रथ मुस्लिम मोहल्ले से गुजरकर निकलता है।भगवान का रथ जब मुस्लिम मुहल्ल पहुंचा तो पुरानी परंपरा के तहत मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा भगवान को लौंग इलायची व साथ रहने वाचकों को जलपान दिया जाता है।इस पुरानी परंपरा में हिंदू मुस्लिम एकता दिखती है।